भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा: खंडेलवाल उपाध्यक्ष, छाजेड़ महासचिव और चारण प्रवक्ता नियुक्त

By Shravan Kumar Oad

Published on:

bjp-jalore-jila-karyakarini-ghoshna-2025

(रिपोर्टर: माणकमल भंडारी)
लोकेशन: भीनमाल, राजस्थान

भीनमाल।
भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बहुप्रतीक्षित घोषणा आखिरकार हो गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने सोमवार को नई कार्यकारिणी टीम के नामों की घोषणा की, जिसमें कई पुराने और नए चेहरों को जगह मिली है।

भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रवक्ता हिंगलाजदान चारण ने बताया कि यह नियुक्तियां प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई हैं। नई टीम में जिला उपाध्यक्ष के रूप में उदयसिंह दादाल, केराराम चौधरी, मुकेश कुमार खंडेलवाल, हीरालाल सारस्वत, महेंद्रसिंह झाब, गिरधारीलाल, मुकेश राजपुरोहित और सांवलाराम देवासी को जिम्मेदारी दी गई है।

जिला महामंत्री के तौर पर प्रकाशचंद छाजेड़, बंशीलाल सुथार और गजेन्द्रसिंह सिसोदिया की नियुक्ति हुई है।
वहीं जिला मंत्री के रूप में मंजू सोलंकी, भरतसिंह भोजाणी, धोलीदेवी विश्नोई, महेंद्र सोलंकी, गोपालसिंह परमार, गीता बारोट, मंजू देवासी और प्यारीदेवी गोयल को जगह दी गई है।

जिला प्रवक्ता की भूमिका में हिंगलाजदान चारण, दिनेश महावर, सुरेश राजपुरोहित, उर्मिला दर्जी और श्रवण कंवर शामिल किए गए हैं।

प्रकोष्ठ संयोजक: भूरसिंह और हनुमान प्रसाद भादू
कार्यालय मंत्री: डिंपलसिंह,
सह कार्यालय मंत्री: तगाराम जीनगर
मीडिया प्रभारी: अंबालाल व्यास,
सह मीडिया प्रभारी: दिनेशसिंह राठौड़
सोशल मीडिया प्रभारी: जोगेशकुमार,
सह प्रभारी: अंजना भट्ट
आईटी संयोजक: विशनसिंह सोलंकी,
आईटी सह संयोजक: छेलपुरी गोस्वामी

नई कार्यकारिणी से कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा देखने को मिल रही है। संगठन का मानना है कि यह टीम आगामी चुनावों में भाजपा को और मज़बूत करने में बड़ी भूमिका निभाएगी।

Leave a Comment