
स्थान: भगत सिंह स्टेडियम, जालोर | दिनांक: 16 जुलाई 2025
प्रेस नोट – सादर प्रकाशनार्थ
भाजपा नगर मंडल जालोर द्वारा वन एवं पर्यावरण अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को भगत सिंह स्टेडियम परिसर में किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश नेतृत्व, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित एवं जिला संयोजक रविंद्र सिंह बलावत के निर्देशन में संपन्न हुआ।
हरियाली के संकल्प के साथ लगे सैकड़ों पौधे
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने स्टेडियम परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाना और भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ वायु प्रदान करना रहा।
नगर अध्यक्ष ने क्या कहा?
भाजपा नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा:
“वृक्ष जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे।“
उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:
- रवि सोलंकी, भाजपा नगर अध्यक्ष
- एडवोकेट सुरेश सोलंकी, कार्यक्रम संयोजक
- सुरेश सुंदेशा, नगर महामंत्री
- महेश भट्ट, नगर महामंत्री
- सुशीला सैन, भाजपा जिला मंत्री
- अशोक गुर्जर, नगर उपाध्यक्ष
- गीता बारोट, मैती देवी,
- दिनेश महावर, निवर्तमान पार्षद
- महेंद्र राठौर, नगर मंत्री
- चतरा राम माली, उर्मिला दर्जी
- धनपत मुथा, रामेश्वर लाल, रमेश मेघवाल,
- जोगराम मीणा, सहित भाजपा नगर मंडल के अनेक कार्यकर्ता

श्रवण कुमार ओड़ जालोर जिले के सक्रिय पत्रकार और सामाजिक विषयों पर लिखने वाले लेखक हैं। वे “जालोर न्यूज़” के माध्यम से जनहित, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों को उजागर करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य है—सच दिखाना और समाज की आवाज़ बनना।